प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा

औरंगाबाद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 50 गिरफ्तार, शराब समेत कई सामान बरामद

औरंगाबाद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 23 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

औरंगाबाद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 50 गिरफ्तार शराब समेत कई सामान बरामद

औरंगाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा |

औरंगाबाद: अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 23 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

विभिन्न मामलों में 50 आरोपियों की गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, हत्या के शीर्ष में पांच, आर्म्स एक्ट में एक, पॉक्सो में एक, एससी-एसटी एक्ट में चार, हत्या के प्रयास में दो, मद्य निषेध अधिनियम के तहत तीन और अन्य मामलों में 34 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 145 लीटर देसी शराब, 1.50 लीटर विदेशी शराब, एक बाइक, एक स्कूटी एवं छह मोबाइल बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1511 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 67,500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। 

अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का अभियान जारी

इसके अलावा नौ वारंट एवं दो कुर्की का निष्पादन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 

ये भी पढ़ें- उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद की मीनार का हिस्सा गिरा

Related to this topic: