प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

शिवपुरी में 3 शिक्षक और पटवारी..

धर्मांतरण.. शिवपुरी में 3 शिक्षक और पटवारी के साथ 5 लोग गिरफ्तार

MP News : शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में धर्म परिवर्तन का खेल उजागर हुआ है। इसमें चार सरकारी कर्मचारी के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

धर्मांतरण शिवपुरी में 3 शिक्षक और पटवारी के साथ 5 लोग गिरफ्तार

धर्मांतरण.. शिवपुरी में 3 शिक्षक और पटवारी के साथ 5 लोग गिरफ्तार |

MP News : शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में धर्म परिवर्तन का खेल उजागर हुआ है। इसमें चार सरकारी कर्मचारी के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में 3 शिक्षक और एक पटवारी शामिल हैं। आरोप है कि धर्म बदलने के लिए बेटियों को शादी कराने और 25-25 रुपये देने का लालच दिया जाता था।

यह मामला बदरवास थाना के घूमला और करीब के क्षेत्र के हैं। इस क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को लंबे समय से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। अब तक 50 से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी संगठित तरीके से धर्मांतरण करा रहे थे। और उनका नेटवर्क प्रदेश के बाहर भी है। आरोपी धर्म बदलने के बदले लोगों को बेटियों की शादी कराने, बच्चों को अच्छी शिक्षा देने, नौकरी दिलाने औऱ 25-25 हजार नकद देने का वादा करते थे।

इससे बड़ी संख्या में लोग धर्म बदल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में पादरी अम्जी भील के साथ शिक्षक वीरेंद्र कुमार तिर्की, औऱ पटवारी सुगनचंद उर्फ सुगनशाह पैकरा शामिल हैं। उन्होंने अपने पद और सामाजिक प्रभाव  का दुरुपयोग किया। जांच में पता चला कि बहादुर भील और सोमला भील के घरों में नियमित बैठकें  होती थी, वहीं लोगों को धर्म परिवर्तन के फायदे बताया जाता था औऱ दबाव बनाया जाता था। पुलिस ने बताया कि जांच आगे बढ़ने पर और लोगों भी गिरफ्त में आ सकते हैं। 

बताया जाता है कि आरोपियों के छत्तीसगढ़ के जशपुर, सरगुजा औऱ बलरामपुर जिलों में संपर्क का पता चला है। पुलिस इनके नेटवर्क, फंडिंग और दूसरे सहयोगियों की तलाश कर रही है। इससे पहले भी बदरवास इलाके के गुढालडांग गांव में वन भूमि पर बने अवैध चर्च को प्रशासन ने हटाया था, तभी से इस क्षेत्र में धर्मांतरण के खेल की आशंका जताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-speaks-on-the-successful-launch-of-lvm3m6/102356
 

Related to this topic: