प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा, 6 घायल

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रैक्टर की टक्कर, 6 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना नागल क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर देर रात बस और लकड़ी से लदे ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 39 यात्री सवार थे।

 दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रैक्टर की टक्कर 6 यात्री घायल

6 Injured in Bus-Tractor Collision on Delhi-Dehradun Expressway |

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना नागल क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर देर रात बस और लकड़ी से लदे ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में छह यात्रियों को सामान्य चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत सामान्य है।

देर रात करीब 12 बजे हुआ हादसा

क्षेत्राधिकारी देवबंद अमित सिंह ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे डायल-112 के माध्यम से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बस और लकड़ी से लदे ट्रैक्टर के बीच दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना नागल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।

पीछे से आ रही बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर

प्रारंभिक जांच के अनुसार, लकड़ी से लदा ट्रैक्टर आगे चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में करीब 39 लोग सवार थे। टक्कर के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। घटना के बाद मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी हुई है। वहीं, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘धर्मपरायण युद्ध’: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने रामायण से लिए नैतिक युद्ध के सबक

Related to this topic: