प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बलौदा बाजार में स्पंज आयरन प्लांट में भीषण विस्फोट

बलौदा बाजार में स्पंज आयरन प्लांट में भीषण विस्फोट, 6 की मौत व 10 से अधिक घायल

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुलाही गांव में एक निजी स्पंज आयरन प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया।

बलौदा बाजार में स्पंज आयरन प्लांट में भीषण विस्फोट 6 की मौत व 10 से अधिक घायल

6 killed, over 10 injured in blast at sponge iron plant in Baloda Bazar |

भाटापारा (बलौदाबाजार)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुलाही गांव में एक निजी स्पंज आयरन प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। दस से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कई अन्य मजदूर दबे हो सकते हैं। हादसा गुरुवार सुबह हुई।

कामकाज शुरू होते ही तेज धमाका

बताया जा रहा है कि सुबह कामकाज शुरू होने के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। इससे प्लांट के एक हिस्से में आग लग गई। इसके बाद चारों तरफ भी अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में भी इसकी आवाज सुनाई दी।

कुछ की हालत गंभीर

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को भाटापारा और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

तकनीकी खराब या गैस रिसाव की संभावना

प्राथमिक जांच में विस्फोट का कारण तकनीकी खराबी या गैस रिसाव बताया जा रहा है। प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की जांच की जा रही है। घटना के बाद प्लांट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता और मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है। राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/evidence-of-the-presence-of-the-rare-wild-cat-the-karagal-has-been-found/105940

दुर्लभ जंगली बिल्ली कैरागल की मौजूदगी के मिले प्रणाण, अध्ययन की योजना

Related to this topic: