प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

एसपी का कारण बताओ नोटिस

रीवा के पुलिस प्रशिक्षण शाला में आरक्षकों का वर्दी में वीडियो वायरल, छह को नोटिस

PTS के छह नव-आरक्षकों को वर्दी पहनकर रील बनाना महंगा पड़ा। आरक्षकों ने ट्रेनिंग के दौरान वर्दी की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

रीवा के पुलिस प्रशिक्षण शाला में आरक्षकों का वर्दी में वीडियो वायरल छह को नोटिस

6 Trainee Constables Issued Show Cause Notice for Violating Uniform Decorum |

रीवा। जिले के पुलिस प्रशिक्षण शाला (PTS) के छह नव-आरक्षकों को वर्दी पहनकर रील बनाना महंगा पड़ा। आरक्षकों ने ट्रेनिंग के दौरान वर्दी की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस मुख्यालय और विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे, जिसके चलते एसपी पीटीएस रीवा ने सभी को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है।

विवादास्पद डायलॉग

वीडियो में आरक्षक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं, "शक्ल अच्छी नहीं है तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है ना...।", "हमारे पास पैसा नहीं है तो क्या हुआ, मंथली (वेतन) तो आता है ना...", "हमारे पास कपड़ा नहीं है तो क्या हुआ, वर्दी तो है ना...।"

वर्दी में रील बनाना प्रतिबंधित

पुलिस मुख्यालय (PHQ) के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कि "वर्दी में रील बनाना या सोशल मीडिया पर निजी वीडियो पोस्ट करना प्रतिबंधित है", इन आरक्षकों ने यह वीडियो साझा किया। एसपी ने इसे पुलिस की गरिमा के खिलाफ और गंभीर अनुशासनहीनता माना है। एडीजी ट्रेनिंग राजाबाबू सिंह के अनुसार, यह वीडियो 15 फरवरी को सोशल मीडिया के 'मटियामेट ग्रुप' और अन्य प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था।

इन्हें दिया गया नोटिस, पहले भी निलंबन जैसी कार्रवाई

अनिल कड़ोदिया (जिला देवास), आनंद कुलवरे (जिला इंदौर), प्रदीप यादव (जिला उज्जैन), राजकुमार सैंधव (जिला उज्जैन), गोनू सतबाछिया (जिला उज्जैन), सुरजीत गर्ग (जिला विदिशा)। पुलिस विभाग में वर्दी पहनकर रील बनाने पर पहले भी कई कर्मचारियों पर निलंबन जैसी कार्रवाई हो चुकी है। विभाग का मानना है कि इस तरह के कृत्यों से पुलिस की छवि धूमिल होती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-mandates-cow-dung-logs-for-eco-friendly-holika-dahan/146430

मध्य प्रदेश में गोबर से बनी लकड़ी से होलिका दहन, पुरस्कार देगी सरकार

Related to this topic: