नरसिंहपुर में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
नरसिंहपुर,(मध्यप्रदेश)। में पिकअप वाहन पलटने से 6 मजदूर घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार पिकअप वाहन नरसिंहपुर से गोटेगांव के श्रीनगर से लगभग 10 मजदूरों को लेकर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में लूनावत पेट्रोल पंप के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
सभी घायलों का इलाज जारी
जिसके बाद मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों के द्वारा घायलों की मदद करते हुए तत्काल डायल 112 एवं एंबुलेंस वाहन को सूचना दी गई। जिसके बाद दुर्घटना में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा सभी को भर्ती कर इलाज किया गया इस दौरान 6 लोगो को गम्भीर रूप से चोटिल बताया जा रहा है। फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में जारी है।
श्रीनगर में मजदूरी करने जा रहे थे घायल
घायलों ने बताया, कि वह सभी नरसिंहपुर से पिकअप वाहन में सवार होकर श्रीनगर में एक ठेकेदार के कहने पर मजदूरी का कार्य करने के लिए जा रहे थे।लेकिन रास्ते में यह दुर्घटना घटित हो गई। वही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और अपनी आंगे की कार्यवाही जारी की।
यह भी पढ़ेंः कोचिंग सेंटरों के बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, छात्राएं परेशान