प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिरोही में मावल चौकी पर बड़ी कार्रवाई

सिरोही में 673 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद, नाकाबंदी के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार

सिरोही के आबूरोड में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार से 673 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच जारी है।

सिरोही में 673 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद नाकाबंदी के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार

673 Grams of Illegal Opium Seized in Sirohi, Two Smugglers Arrested |

सिरोही (राजस्थान)। आबूरोड रीको थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 673 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया है। पुलिस ने मौके से कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया।

673 ग्राम अफीम का दूध बरामद

थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने स्विफ्ट कार RJ-46-CA-0628 की तलाशी ली। इसमें 673 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार विश्नोई एवं मालाराम विश्नोई, निवासी जिला जालौर, के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   बैतूल में 5 लाख की चोरी का पर्दाफाश, कार और जेवरात बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: