Tikamgarh : टीकमगढ़। जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 6 वर्षीय बच्ची के साथ
Tikamgarh : टीकमगढ़। जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप उसी स्कूल के एक शिक्षक पर लगा है। घटना सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है। आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
घटना के मुताबिक, स्कूल में आरोपी शिक्षकबच्ची को क्लासरूम में ले गया। वहां गलत काम किया। बच्ची घर पहुंची तो दादी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मामला परेरा खाना की गुरुवार का है। छात्रा की दादी, चाचा और दादा ने थाने में आरीपी शिक्षक कासिम खान (58) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
उसे निलंबित भी कर दिया गया है। उधर, पलेरा थाना प्रभारी मनोज सोनी ने बताया कि कक्षा एक की 6 वर्षीय छात्रा गुरुवार को स्कूल गई थी। स्कूल के सहायक शिक्षक कासिम खान (58) ने उसे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।
ग्रामीणों ने की आरोपी का घर गिराने की मांग
घटना को लेकर ग्राणीणों में आक्रोश और नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोपी का घर गिराने और उसकी जमीन को शासकीय घोषित करने की मांग की है।
डीईओ बोले
दूसरी तरफ, जिला शिक्षा अधिकारी हनुमत सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें जानकारी मीडिया से मिली है। संकुल प्रचार्य और बीईओ ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी नहीं दी है। उन्होंने मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/shashi-tharoor-spoke-openly-on-the-speculations-i-give-my-personal-opinion/131227