प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोपाल में NDA-CDS परीक्षा में 70% उपस्थिति

भोपाल में NDA-CDS परीक्षा में 19 केंद्रों पर 70% रही उपस्थिति, आई तकनीकी दिक्कतें

भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारियों के चयन के लिए आयोजित NDA और CDS की परीक्षा रविवार को भोपाल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

भोपाल में nda-cds परीक्षा में 19 केंद्रों पर 70 रही उपस्थिति आई तकनीकी दिक्कतें

Indian Air Force |

भोपाल। ​संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारियों के चयन के लिए आयोजित NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) और CDS (संयुक्त रक्षा सेवा) की परीक्षा रविवार को भोपाल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राजधानी में इस परीक्षा के लिए कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उपस्थिति लगभग 70% रही।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सभी केंद्रों पर जैमर्स और CCTV कैमरों के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पहली बार अनिवार्य किए गए फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) के दौरान कई केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण अभ्यर्थियों को देरी का सामना करना पड़ा। 'फेस ऑथेंटिकेशन' अनिवार्य किया गया है। हालांकि, भोपाल के कुछ केंद्रों पर सर्वर धीमा होने या तकनीकी खामियों के चलते पहचान सुनिश्चित करने में समय लगा। इसके बावजूद, केंद्र प्रभारियों ने स्थिति को संभालते हुए प्रक्रिया पूरी की।

​मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद प्रवेश

नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जैमर्स लगाए गए थे ताकि मोबाइल नेटवर्क काम न कर सके। साथ ही पूरी परीक्षा की निगरानी CCTV कैमरों के जरिए की गई। गेट पर मेटल डिटेक्टर से गहन जांच के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया।

समय से 30 मिनट पहले ही बंद किये एंट्री गेट

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पत्र का स्तर 'मध्यम से कठिन' (Moderate to Hard) रहा। सुरक्षा कारणों से इस बार एंट्री गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही बंद कर दिए गए थे, जिससे देरी से पहुंचने वाले कुछ छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए।

यह भी पढ़े: आशा भोंसले का इंदौर-भोपाल से नाता

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/asha-bhosles-deep-bond-with-indore-bhopal/156983

Related to this topic: