कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 18 वर्षीय नामजद आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
कटिहार (बिहार)। मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना 30 अगस्त को मिली थी।
आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कटिहार के निर्देश पर प्रभारी एसडीपीओ आसिफ आलम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
परिजन के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजन के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पीड़िता की सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए मामले की संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है।
मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी
कार्रवाई करने वाली टीम में मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, आशीष कुमार, मुस्कान कुमारी, पियूष नंदन, चंदन कुमार एवं मो. शब्बीर शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रभारी एसडीपीओ आसिफ आलम के नेतृत्व वाली पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः कांटाफोड़ में अंधे कत्ल का 72 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार