प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

आठ साल की बच्ची से दरिंदगी

दरभंगा: 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखरा के पास बीती रात एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

दरभंगा 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या आरोपी गिरफ्तार

8-Year-Old Raped and Murdered, Accused Arrested Amidst Violent Protests |

दरभंगा। जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखरा के पास बीती रात एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी देर रात मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

दुष्कर्म के बाद पहचान खुलने के डर से की हत्या

बिहार के दरभंगा से इस समय एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। एक दरिंदे ने तालाब किनारे खेल रही 8 साल की बच्ची को उठाया और दुष्कर्म के बाद पहचान खुलने के डर से मार डाला। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखरा के पास बीती रात एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी देर रात मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

शाम को खेलने निकली थी बच्ची, देर रात मिला खून से लथपथ शव

बताया जा रहा है कि बच्ची शाम के समय घर से बाहर तालाब किनारे अन्य बच्चों के साथ खेलने गई थी। साथ खेल रही बच्चियों ने पुलिस को बताया कि विकास महतो बच्ची को जबरदस्ती खींचकर अंधेरे की ओर ले गया था। परिजन शाम से ही बच्ची की काफी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। देर रात इलाके में कुत्तों के ज्यादा भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के मामा वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, जिसके बाद देखा गया कि पास की दीवार पर भी काफी खून पड़ा हुआ था।

जांच में जुटी FSL की टीम, गुस्साई भीड़ ने किया सड़क जाम

एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इधर, घटना के विरोध में रविवार को गुस्साए लोगों ने दरभंगा के मुख्य मार्ग पर सुंदरपुर बेला मंदिर के पास सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे है। मौके पर 5 थानों की पुलिस तैनात है। गुस्साई भीड़ ने ऑटो को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर भी पथराव किया। पत्थरबाजी में एसडीएम को पैर में चोट लगी है। वहीं, भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/surajkund-mela-continues-after-joyride-tragedy-amusement-rides-shut-pending-pro/132470

सूरजकुंड मेले में जॉयराइड हादसे के बाद एम्यूजमेंट राइड्स बंद, मेला तय कार्यक्रम के अनुसार जारी

Related to this topic: