बागनान थाने में मुख्य चुनाव आयुक्त, राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी और दो अन्य चुनाव अधिकारियों के खिलाफ मृत शेख जमात अली की मौंत के लिए जिम्मेदार बताते हुए मामला दर्ज कराया गया है।
A case registered against Chief Election Commissioner and Chief Election Officer |
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बागनान थाने में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और दो अन्य चुनाव अधिकारियों के खिलाफ मृत शेख जमात अली की मौंत के लिए जिम्मेदार बताते हुए मामला दर्ज कराया गया है।
चुनाव कर्मियों को धमकाने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई
इधर चुनाव आयोग ने चुनाव कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सख्त रवैया अपनाया है। उसके नए आदेश के अनुसार चुनाव कर्मियों को धमकाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल तैनात कर दिए गए हैं। एसआइआर के तहत सुनवाई केंद्रों और बीएलओ समेत सभी चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मृतक के पुत्र ने मुख्य चुनाव आयुक्त सहित चार के खिलाफ दर्ज कराया मामला
मिली जानकारी के मुताबिक हावड़ा जिले के आमता में रहने वाले चौसठ साल के शेख जमात अली को एसआइआर के तहत सुनवाई की नोटिस दी गई थी। उससे वे परेशानम और अस्वस्थ हो गए जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र शेख कमाल हुसैन यह दावा करते हुए बागनान थाने में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और दो चुनाव अधिकारियो को खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
कमाल हुसैन ने पिता की मौत के लिए चुनाव आयोग को ठहराया जिम्मेदार
कमाल हुसैन का कहना कि उसके पिता जमात अली की मौत के जिम्मेदार चुनाव आयोग है। उन्होंने एसआइआर के तहत सुनवाई की नोटिस प्रताड़ना है। दूसरी तरफ मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त, मुख्य चुनाव अधिकारी और दूसरे चुनाव अधिकारियो को खिलाफ कोई मामला नहीं बनता।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ias-nandini-chakraborty-becomes-west-bengals-first-woman-chief-secretary/103252
पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं आएएस नंदिनी चक्रवर्ती