प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खंडवा में 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति...

खंडवा में 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति, बोला - पत्नी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा

खंडवा। जिले में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी मांग मनवाने के लिए कोतवाली थाना परिसर में...

खंडवा में 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति बोला - पत्नी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा

खंडवा में 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति, बोला - पत्नी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा |

खंडवा। जिले में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी मांग मनवाने के लिए कोतवाली थाना परिसर में स्थित करीब 300 फीट ऊंचे पुलिस टावर पर चढ़ गया। युवक की इस हरकत को देख पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, युवक का अपनी पत्नी के साथ क्लेम की राशि (Claim Money) को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने अपना विरोध जताने के लिए जान जोखिम में डाल दी और टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर जा बैठा। वहां से वह चिल्लाकर मांग करने लगा कि, "मेरी पत्नी को बुलाओ, वरना मैं यहीं से कूद जाऊंगा।"

​पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू

​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस ने घंटों तक समझाइश दी। बताया जा रहा है कि युवक पहले भी नशे की हालत में इस तरह की हरकतें कर चुका है। पुलिस ने स्थिति को बिगड़ते देख युवक की पत्नी और मीडिया कर्मियों को भी मौके पर बुलाया। अंततः प्रशासन और परिवार की समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा।

​सुरक्षित नीचे उतरा, तब ली राहत की सांस

​काफी देर चले ड्रामे के बाद, सुबह करीब 7:45 बजे युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस ने राहत की सांस ली और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझाइश दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक टावर पर चढ़कर लगातार अपनी पत्नी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा था, जिससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ngt-cracks-down-on-illegal-groundwater-extraction-in-up/152442

 

Related to this topic: