प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

30 से अधिक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

30 से अधिक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 9 लाख का समान जब्त

थाना माढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। चोर के पास से सोने-चांदी के जेवरात, एलईडी टीवी और स्कूटी बरामद हुआ है।

30 से अधिक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार 9 लाख का समान जब्त

A thief who committed more than 30 thefts arrested |

जबलपुर। थाना माढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। चोर के पास से सोने-चांदी के जेवरात, एलईडी टीवी और स्कूटी बरामद हुआ है। जब्त किए गए समानों की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। उसके पास से चोरी करने वाले औजार भी बरामद किया गये हैं।

अजय उर्फ गणेश काछी के रूप में हुई है गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय उर्फ गणेश काछी (40) के रूप में हुई है। वह काछी ग्राम बघोड़ी, थाना कटंगी औऱ जिला जबलपुर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में चोरी, हत्या, आर्म्स एक्ट, आबकारी कानून, जुआ के साथ 31 मामले दर्ज हैं। उसके पास से सोने-चांदी के जेवरात, दो स्मार्ट एलईडी टीवी, एक मोपेड एक्टिवा बरामद किया गया है। इसकी कुल कीमत 9 लाख रूपये है। इसके साथ वारदात को अंजाम देने के लिए कटर, पेंचकश पाना, सब्बल और हथौड़ा भी जब्त किया गया है।

कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसका फिंगर प्रिंट लिया है ताकि वारदात को अंजाम देने के मामले में उसका मिलान किया जा सके। आरोपी गणेश काछी फिंगर प्रिंट मैच होने के बाद मुखबिर की सूचना पर खमरिया थाना इलाके के उमरिया से एक्टिवा स्कूटी बरामद किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में माढ़ोताल थाना क्षेत्र से 8 और संजीलनी नगर और गोहलपुर में चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूला। उसने बताया, चोरी के गहने एक्टिवा की डिक्की में रखे हैं। टीवी घर पर है। चोरी की रकम से महंगे कपड़े खरीदे। बाकी पैसे जुए में हार गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जिसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/402-newborns-died-in-chhatarpur-district-in-the-last-8-months/102482

छतरपुर जिले में बीते 8 महीनों में 402 नवजात की मौत

Related to this topic: