पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने सॉल्टलेक स्टेडयम में फुटबॉल जगत के अव्वल खिलाड़ी लियोनल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर विधाननगर के DC अनीस सरकार को सस्पेंड कर दिया है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने सॉल्टलेक स्टेडयम में फुटबॉल जगत के अव्वल खिलाड़ी लियोनल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर विधाननगर के डीसी अनीस सरकार को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार, बिधाननगर सीपी समेत तीन अधिकारियों को शोकाज किया है। उन्होंने सॉल्टलेक स्टेडयम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सॉल्टलेक स्टेडियम में हुई घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों की विशेष जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम में राज्य सुरक्षा निदेशक परीयूष पांडे, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) जावेद शमीम, एडीजी (दक्षिण बंगाल) सुप्रतिम सरकार और बैरकपुर पुलिस आयुक्त मुरलीधर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/governor-stressed-on-a-judicial-inquiry-into-the-incident-at-salt-lake-stadium/101431
राज्यपाल ने सॉल्टलेक स्टेडियम में हुई घटना की न्यायायक जांच पर दिया जोर