प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर में वीडियो कॉल पर छात्र ने खुद को गोली

इंदौर में वीडियो कॉल करते छात्र ने खुद को मारी गोली, मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बी.फार्मा (B.Pharma) के एक 19 वर्षीय छात्र ने अपने ही घर में खुदकुशी कर ली।

इंदौर में वीडियो कॉल करते छात्र ने खुद को मारी गोली मौत

Breaking News |

इंदौर। मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है बी.फार्मा (B.Pharma) के एक 19 वर्षीय छात्र ने अपने ही घर में खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सौरभ पटेल के रूप में हुई है। ​यह घटना इंदौर के एमआईजी (MIG) थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, सौरभ ने आत्मघाती कदम उठाने से महज कुछ मिनट पहले अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी।

आखिरी बातचीत सब्जी खरीदने को लेकर पिता से

घटना के समय सौरभ के पिता ने उसे कॉल किया था और सब्जी खरीदने के लिए 75 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा था। सौरभ ने वह ट्रांजैक्शन सफलतापूर्वक पूरा भी किया।

​इधर खुद को मारी गोली, उधर दूसरे कमरे में दोस्त IPL देख रहा था

जिस वक्त सौरभ ने दूसरे कमरे में यह कदम उठाया, उसके दोस्त घर के दूसरे कमरे में बैठकर IPL मैच देख रहे थे। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि बगल के कमरे में इतनी बड़ी अनहोनी होने वाली है।

​पिता की लाइसेंसी राइफल का प्रयोग

​सौरभ ने खुद को गोली मारने के लिए अपने पिता की लाइसेंसी राइफल का इस्तेमाल किया। गोली की आवाज सुनकर जब तक दोस्त और आसपास के लोग मौके पर पहुँचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही एमआईजी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि आखिर वीडियो कॉल और सामान्य बातचीत के तुरंत बाद छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया। अभी तक आत्महत्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े: भारत का दवा निर्यात 28 अरब डॉलर पार

https://www.primenewsnetwork.in/india/indias-pharma-exports-cross-28-billion/154615

Related to this topic: