Chhindwara : छिंदवाड़ा। यहां 14 वर्ष का एक किशोर सार्थक की मौत हो गई। मालूम हो कि रविवार यहां के न्यू बजरंग नगर कॉलोनी का छात्र..
Chhindwara : छिंदवाड़ा। यहां 14 वर्ष का एक किशोर सार्थक की मौत हो गई। मालूम हो कि रविवार यहां के न्यू बजरंग नगर कॉलोनी का छात्र अपने घर की छत से कुएं में कूद गया। एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर गणेश धुर्वे ने बताया, बीते कल 10 बजे सूचना मिली थी कि एक बच्चा कुएं में कूद गया है।
इसके बाद 1 बजे टीम घटना स्थल पर पहुंची। पहले तीन मोटर से कुआं खाली करने का प्रयास किया गया। उसमें काफी पानी था। अब भी करीब पांच फीट पानी है। कुएं में काफी कचरा भी था। इससे सर्चिग में बहुत परेशानी हुई। कुएं के आस-पास सफाई कराई गई। इस बीच देहात थाना प्रभारी जी एस राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सार्थक को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांटा था।
इसी से आहत होकर आवेश में उसने कुएं में छलांग लगा दी। घटना के बाद परिवार में गम का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र ने किस परिस्थिति में इतना बड़ा कदम उठाया है। कुएं से निकालने के बाद छात्र का शव अस्पताल ले जाया गया। वहां पोस्टमार्टम की कार्यवाही होगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/explosives-were-kept-in-two-underground-depots-in-balaghat/99491