प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आप नेता संजय सिंह को किया गया हाउस अरेस्ट

आप नेता संजय सिंह को किया गया हाउस अरेस्ट, गेट पर चढ़कर फारूख अब्दुल्ला से मिले

Jammu and Kashmir : आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह श्रीनगर में हैं. उनकी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया. इसी पर संजय सिंह गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं.

आप नेता संजय सिंह को किया गया हाउस अरेस्ट गेट पर चढ़कर फारूख अब्दुल्ला से मिले

संजय सिंह, आप सांसद |

Jammu and Kashmir : आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह श्रीनगर में हैं. उनकी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया. संजय सिंह गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं. ऐसे में आप नेता संजय सिंह को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. संजय सिंह कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह का कहना है कि उन्हें जम्मू-कश्मीर में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. वह थोड़ी देर में मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे.

उन्होंने कहा कि हम लोग यहां श्रीनगर में हैं. लोकतंत्र के अंदर हक के लिए आवाज उठाना ये हमारा संवैधानिक अधिकार है, लोकतांत्रिक अधिकार है और आज मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन था. हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी लेकिन तानाशाही का आलम ये है कि गेट पर पुलिस लगी हुई है, गेट को पूरा छावनी बनाकर रखा गया है. किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं है और आलम ये है कि कोई बताने को तैयार नहीं है कि हमें क्यों रोका गया है. ये किस प्रकार की तानाशाही चल रही है कि प्रशासन ये बताने तक के लिए तैयार नहीं है कि हमें किस वजह से रोका गया? क्या आंदोलन करना जुर्म है? क्या लोकतंत्र में प्रेस कॉन्फ्रेस करना जुर्म है? अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाना जुर्म है? तानाशाही का आलम ये है कि प्रशासन राज्यसभा सांसद तक को ये बताने को तैयार नहीं है कि हमें क्यों रोका गया है? 

'मैं इस वक्त श्रीनगर में हूं'

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि तानाशाही चरम पर है, मैं इस वक्त श्रीनगर में हूं. लोकतंत्र में हक के लिए आवाज उठाना आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है. आज मुझे मेहराज मलिक की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और धरना करना था लेकिन सरकारी गेस्ट हाउस को पुलिस छावनी बना दिया गया. मुझे इमरान हुसैन और साथियों को गेस्ट हाउस से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/children-of-bjp-ministers-will-definitely-go-to-watch-it-sanjay-raut-said-aga/46512
 

 

Related to this topic: