Punjab : पटियाला। दुष्कर्म के मामले में आरोपित जनपद के सनौर हलके के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा विदेश भाग गया है। अब वह ऑस्ट्रेलिया में है..
दुष्कर्म का आरोपी आप विधायक पठानमाजरा... ऑस्ट्रेलिया भागा
|
Punjab : पटियाला। दुष्कर्म के मामले में आरोपित जनपद के सनौर हलके के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा विदेश भाग गया है। अब वह ऑस्ट्रेलिया में है। पठानमाजरा को पंजाब पुलिस दो महीने से ढूंढ रही थी। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में पठानमाजरा ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू भी दिया है जिसे सोशल मीडिया पर सात नवंबर को अपलोड किया गया है। उसमें उसने उन पर दर्ज केस को झूठा ठहराते हुए भगवंत मान सरकार पर जमकर हमला बोला है।
पठानमाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का पंजाब के मुद्दों पर कोई लेना-देना नहीं है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं मान वही करते हैं। सरकार में बाकी विधायकों की कोई हैसियत नहीं है। उनकी आवाज को दबाने के लिए सरकार ने यह सब किया है।
दो महीने से गायब हैं पठानमाजरा
सनौर हलके से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा लगभग दो महीने से गायब है। पंजाब पुलिस उनको ढूंढ रही है। पठानमाजरा के खिलाफ दो महीने पहले पटियाला के थाना सिविल लाइन में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। मामले में जब पटियाला पुलिस की टीम विधायक को गिरफ्तार करने हरियाणा के करनाल के गांव डबरी पहुंची थी। वहां से पठानमाजरा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी होगा
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर वकील मोहन जैन ने कहा कि इस मामले में पठानमाजरा की विधानसभा सदस्यता (विधायकी) पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि उन्हें इन मामलों में कोई सजा नहीं हुई है। सजा होने के बाद उनकी सदस्या जाएगी। दूसरी ओर पंजाब पुलिस अब पठानमाजरा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाएगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rajnath-singh-blunt-response-to-trump-claim-about-pakistan-nuclear-test/97035