प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

AAP का गैस विरोध प्रदर्शन जोरदार

गैस की भारी किल्लत और कीमतों में वृद्धि के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं का प्रदेशव्यापी जोरदार विरोध प्रदर्शन

लखनऊ में AAP कार्यकर्ताओं ने गैस किल्लत व बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया; पुलिस से झड़प में कई गिरफ्तार हुए।

गैस की भारी किल्लत और कीमतों में वृद्धि के खिलाफ aap कार्यकर्ताओं का प्रदेशव्यापी जोरदार विरोध प्रदर्शन

Delhi political news |

लखनऊ। देश में एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत, गैस की आपूर्ति में गंभीर बाधा और सिलेंडरों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद Sanjay Singh के आवाह्न पर शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ललितपुर, गाजियाबाद, बहराइच, बागपत, जालौन, मुजफ्फरनगर, चंदौली, वाराणसी, आगरा, बदायूं, मैनपुरी, मेरठ, कानपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में राजधानी Lucknow में स्वास्थ्य भवन चौराहा, कैसरबाग पर अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल के नेतृत्व में तथा लखनऊ जिलाध्यक्ष इरम रिजवी की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

देश में गैस संकट को लेकर सरकार पर हमला

अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक और ऊर्जा नीतियों के कारण आज देश गैस के गंभीर संकट से जूझ रहा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है और आम जनता गैस के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगने को मजबूर हो गई है।

छोटे कारोबार भी हो रहे प्रभावित

उन्होंने कहा कि देश में आज गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई है। कई शहरों में होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े हजारों छोटे कारोबार गैस न मिलने के कारण बंद होने लगे हैं। इससे लाखों लोगों के सामने रोज़गार और आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मोदी सरकार की गलत ऊर्जा और आर्थिक नीतियों के कारण आज देश गैस संकट और महंगाई की दोहरी मार झेल रहा है।

सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर नाराजगी

विनय पटेल ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में ₹120 की बढ़ोतरी ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। सरकार की नीतियों के कारण गैस की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और देशभर में गैस सिलेंडरों के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। आम आदमी पार्टी का मानना है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों और ऊर्जा प्रबंधन में विफलता के कारण यह संकट पैदा हुआ है।

महंगाई से परेशान जनता पर बढ़ा बोझ

निर्वतमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने कहा कि आज देश की जनता पहले से ही महंगाई से परेशान है और अब गैस की भारी किल्लत ने आम परिवारों की रसोई तक को संकट में डाल दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर में ₹120 की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर सीधा हमला है।

ऊर्जा नीति पर भी उठाए सवाल

अयोध्या प्रांत महासचिव अतुल सिंह ने कहा कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण भी गैस की कीमतों और आपूर्ति की स्थिति बिगड़ रही है। इसका सबसे बड़ा असर छोटे और मध्यम कारोबारियों पर पड़ रहा है। यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य करने और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो देश की आर्थिक स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, देशभर में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को तुरंत सामान्य किया जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए तथा ऊर्जा संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और पारदर्शी नीति घोषित करे।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो पार्टी देशभर में जन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से दिनेश पटेल, मनोज मिश्रा प्रांतीय उपाध्यक्ष, अतुल सिंह प्रांत महासचिव, अंशुल यादव, ज्ञान सिंह, अनिल कुमार जैन, नीरज गुप्ता, रानी कुमारी, पीके बाजपेई, विनोद शर्मा, सुरभि, प्रेरणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-forex-reserves-see-sharp-drop/149143

Related to this topic: