प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बीजेपी के शपथ पत्र को लेकर अभिषेक बनर्जी का हमला..

'भाजपा नेता बोलते हैं, कुछ और...', बीजेपी के शपथ पत्र को लेकर अभिषेक बनर्जी का हमला

कोलकाता। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश भाजपा के शपथ पत्र में...

भाजपा नेता बोलते हैं कुछ और बीजेपी के शपथ पत्र को लेकर अभिषेक बनर्जी का हमला

'भाजपा नेता बोलते हैं, कुछ और...', बीजेपी के शपथ पत्र को लेकर अभिषेक बनर्जी का हमला |

कोलकाता। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश भाजपा के शपथ पत्र में जिक्र किए गए मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि भाजपा नेता बोलते हैं, कुछ और करते हैं कुछ...केंद्र सरकार बंगाल के बकाए दो सौ करोड़ रुपए का भुगतान करने की बजाय रोक कर रखा है और भाजपा नेता बड़े वादा कर रहे है। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा नेताओं पर बंगाल के साथ बांग्लादेश के रूप में व्यवहार करने का आरोप लगाया।

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कई उदाहरण देकर और वीडियो दिखा कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के बैक खाते में सीधे राशि भेजने का वादा किया, लेकिन महिलाओं को खातों में एक भी पैसा नहीं गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री यहां चुनाव में प्रचार करने आई हैं लेकिन उनके ही राज्य में महिलाओं के साथ किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे धरे रह गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो हर साल दो करोड़ युवकों को रोजगार देने का वादा किया, लेकिन उस वादे के तहत पश्चिम बंगाल में किसी भी विधानसभा में किसी भी युवक को केंद्र सरकार का रोजगार नहीं मिला, लेकिन टीएमसी की सरकार ने जो-जो वादा किए, समय पर पूरा किया। 

टीएमसी नेता ने आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना सबसे लिए नहीं है। बतौर उदाहरण उन्होंने बताया कि जिनके पास पक्के मकान, बाइस, दीवार में लगे पंखे हैं, उनके लिए आयुष्मान की सुविधा नहीं है, लेकिन बंगाल में स्वास्थ्य साथी की सुविझाएं हर किसी को मिल रही है। जन सेवा में भी भाजपा भेदभाव करती है लेकिन टीएमसी किसी के साथ किसी तरह का भेदभाव नही करती। उन्होंने खुलासा किया कि डेढ़ महीना पहले राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को उत्तर बंगाल के कुरमाती और राजवशी के भाषा को आठवीं सूची में शमिल करने के लिए पत्र लिखा था। लेकिन केंद्र सरकार ने उस पत्र का जबाव नहीं दिया और आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनकी भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने का ऐलान करते हैं। उन्होंने राज्य सरकार के पत्र की कापी दिखाई।

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा के शपथ पत्र में भ्रष्टारियों के खिलाफ कार्रवाई की बाते की गई हैं, लेकिन वे अपनी पार्टी के उन नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी से कार्रवाई क्यों नहीं करवाते जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप रहा है। भ्रष्टाचार, जब भाजपा मे शामिल हो जाता है तो क्या वह पाकसाफ हो जाता है। उनका इशारा विपक्षी दल के नेता शुभेंदु भट्टाचार्य की ओर भी था। टीएमसी नेता ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बाग्ला बोलने और बंगाल की तरह खाना खाने से बांग्लाभाषियों पर जुल्म हो रहा है. तो भाजपा नेता किस मुंह से यहां वोट मांगने आ रहे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा मुस्लिम विरोधी हैं ही, हिंदू विरोधी है। उन्होंने असम में एनआरसी के तहत हिंदुओं और बंगाल में एसआईआर के तहत वोटरों के नाम काटने का उदाहरण दिया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bengal-amit-shah-releases-party-manifesto/156275

Related to this topic: