प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी सांसदों को दिया निर्देश

अभिषेक बनर्जी का टीएमसी सांसदों को निर्देश, बिना पार्टी अनुमति भाजपा नेताओं से मुलाकात पर रोक

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी पार्टी के सभी सांसदों को हिदायत दी है कि वे पार्टी को जानकारी दिए बिना भाजपा नेताओ, सांसदों और मंत्रियों से मुंलाकात नहीं करेगे।

अभिषेक बनर्जी का टीएमसी सांसदों को निर्देश बिना पार्टी अनुमति भाजपा नेताओं से मुलाकात पर रोक

Abhishek Banerjee instructs MPs not to meet BJP leaders without party permission |

कोलकाता। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी पार्टी के सभी सांसदों को हिदायत दी है कि वे पार्टी को जानकारी दिए बिना भाजपा नेताओ, सांसदों और मंत्रियों से मुंलाकात नहीं करेगे या उनके किसी जश्न में शरीक नहीं होंगे। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिमं बंगाल में 2026 के विधानसभा पर गौर करते हुए सांसदों को कहा है कि वे कोई भी ऐसा कार्य नहीं करे जिससे पार्टी का अहित हो।

भाजपा नेताओं से संपर्क और संसद परिसर में सिगरेट पीने की घटना बनीं विवाद की वजह

जानकारों के मुताबिक भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने टीएमसी के सांसद कीर्ति आजाद के संसद के परिसर में सिगरेट पीने को टीएमसी विरोध का मुद्दा बनाया है। इसके पहले भी टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत के सिगरेट पीना मुद्दा बना था। पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी और काफी बातचीत की थी। टीएमसी में महत्वपूर्ण नेता व सांसद माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के सांसदों के इन आचरणों को पार्टी के लिए नुकसानदेह माना है।

ममता बनर्जी और टीएमसी पर लगा पश्चिम बंगाल की संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का आरोप

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजुमदार ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और कीर्ति आजाद पर एकसाथ निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी ने “बाहरी” लोगों को अपने संगठन में तरजीह देकर पश्चिम बंगाल की संस्कृति और मर्यादा के साथ खिलवाड़ कर रही है। उससे पश्तिम बंगाल संस्कृति और मर्यादा की रक्षा की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार सॉल्टलेक स्टेडियम में फुटबॉल जगत के अव्वल खिलाड़ी लियोनस मेसी के कार्यक्रम में हुए हंगामे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर लगातार निशाना साधते रहे हें। वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस्तीफा की मांग करते हुए राज्य सरकार और टीएमसी पर पश्चिम बंगाल को दुनिया की नजर में गिराने और पश्चिम बगाल की संस्कृति को बिगाड़ने का आरोप लगाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/selling-continues-in-the-stock-market-for-the-third-consecutive-day/101526

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली जारी

Related to this topic: