West bengal : टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण चौबीस जिले के बारुईपुर में पार्टी की ओर से आयोजित सभा..
TMC के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर साधा निशाना |
West bengal : टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण चौबीस जिले के बारुईपुर में पार्टी की ओर से आयोजित सभा में कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को केवल पराजित ही नहीं किया जाएगा बल्कि उसे सबक भी सिखाया जाएगा। विधानसभा की हर सीट पर उसे पांच हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से पराजित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा की जमींदारी नहीं है। उसके पाप का घड़ा भर गया है और अब उसका अंत होने वाला है। उन्होंने पश्चिं बंगाल में वोटचर लिस्ट से एक करोड़ 38 लाख वोटरों के नाम हटाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की आलोचना करने में कोई कमी नहीं की।
टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत करने बाबत साल के दूसरे दिन से राज्य का दौरा करने की शुरुआत की है। बरूईपुर में उनकी पहली सभा थी। उन्होंने विस्तार से बताया कि बरूईपुर की सभा के बाद वे किस-किस जिलों में जाएंगे। इस सभास्थल में केवल मंच के साथ चारों दिशाओं में चलने के लिए रैंप बनाया गया था। उन्होंने घूम-धूम कर लोगों से बातचीत करते गुए अपनी बात रखी।
उन्होंने केंद्र सरकार पर पश्चिमं बंगाल के साथ भेदभाव करने, हक मारने, विभिन्न योजनाओं का लिए निर्धिरत राशि और बकाया राशि नहीं देकर अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कई उदारण देकर बताया कि भाजपा शासित राज्यों में किसी तरह आम लोगों के साथ धोखाघड़ी की जा रही है। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों की तुलना कर पश्चिम बंगाल की बेहतर स्थिति बताई और कहा कि ममता सरकार ने अपने बल बूते पर यहां विकास कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि एसआइआर के दौरान उसके आंतक वोटरों और काम के बोझ से बीएलओ की मौतों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जिम्मेदार है। वोटरो की सुनवाई के दौरान भी आतंक से लोगों के आत्महत्या करने की घटनाएं हो रही है। राज्य के एक करोड़ 36 लाख वोटरों का नाम काटा गया है।
जीवित वोटर को मृत बता कर नाम काटा गया है। बांग्लादेशी बता कर नाम काटा गया है। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दो पुरुष और एक मंहिला को रैंप पर खड़ा किया जिनको चुनाव आयोग ने मृत बताया है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में चोरी हो रही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा साजिश के तहत यह सब किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के साथ कितना भा साजिश कर ली जाए, विधानसभा में भाजपा के हाथ शून्य ही लगेगा। उन्होने यह बता कर रोष जताया कि भाजपा शासित राज्यों में बांग्लाभाषियों पर बांग्लादेशी के सेंदेह में हमला किया जा रहा है। इस राज्य के मनिषियों तक का अपमान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/allahabad-high-court-big-decision-rent-dispute/103344