प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सांसद अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी...

सांसद अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी नेताओं-कार्यकर्ताओं को किया सतर्क

सांसद अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के सांसदों, विधायकों और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को कहा कि वे बूथों पर सहायता केंद्रों और वार रूमों में मौजूद नहीं रहेंगे तो वोटरों के बीच अपना होने के संदेश नहीं जाएगा।

सांसद अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी नेताओं-कार्यकर्ताओं को किया सतर्क

फाइल फोटो |

कोलकाता। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के सांसदों, विधायकों और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को साफ-साफ कहा कि वे बूथों पर सहायता केंद्रों और वार रूमों में मौजूद नहीं रहेंगे तो वोटरों के बीच "अपना" होने के संदेश नहीं जाएगा और इसका फायदा उठाने में भाजपा पीछे नहीं रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे और प्रधानमंत्री की मालदा और सिंगूर की सभा के बाद भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की बढ़ी गतिविधियों के मद्देनजर अभिषेक बनर्जी उनकी तुलना में अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं की गतिविधियां ज्यादा तेज करना चाहते हैं।

अभिषेक बनर्जी को मिली पार्टी के कुछ सांसदों, विधायकों की शिकायत

टीएमसी सूत्रों के मुताबिक अभिषेक बनर्जी को पार्टी के कुछ सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के शिथिल रहने, कार्यकर्ताओं के साथ कम मिलने-जुलने की शिकायत मिली है। इसलिए अभिषेक बनर्जी ने उनके साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं को यह चेतावनी दी है कि वे ओवर कंफिडेंस में नहीं रहे और ना ही भाजपा नेताओं को कम करके आंके। यह पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है।

भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की हर गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत

टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के नेताओं-कार्यकर्तायों को यह भी समझाया कि हर स्तर पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की हर गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। भाजपा के नेता-कार्यकर्ता फॉर्म-7 के जरिए टीएमसी समर्थक वोटरों के नाम काटना चाहते है। वे महाराष्ट्र और हरियाणा में ऐसा कर चुके हैं और अब पश्चिमं बंगाल में करना चाहते हैं। भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं को फॉर्म-7 जमा करने के मामले में विफल कर देना है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/32-year-old-man-shot-dead-in-shastri-park-police-launch-investigation/130552

शास्त्री पार्क में 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की तलाश

Related to this topic: