प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टीएमसी महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी की मांग

चुनाव आयोग टीएमसी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करे

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह टीएमसी के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से की गई बैठक का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करे।

चुनाव आयोग टीएमसी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करे

टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी की मांग 

चुनाव आयोग टीएमसी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करे

कोलकाता।
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह टीएमसी के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से की गई बैठक का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करे। बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बैठक में हुई चर्चा के बारे में भ्रम फैलाने, प्रसंग को तोड़मोड़ कर प्रचार करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि चुनाव आयोग केवल अपने पक्ष की चुनी हुई बातों का ही प्रचार कर रहा है जिससे उसकी कमियां छिप सके। 
गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त और  टीएमसी के प्रतिनिधि मंडल से 28 नवंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में बैठक हुई थी। टीएमसी के प्रतिनिधि मंडल में दस सांसद शामिल थे। 
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग की छवि साफसुथरी है और उसे पारदर्शिता पर यकीन है और छिपाने के कुछ नहीं है तो उसे सीसीटीवी फुटेज को प्रकाशित करना चाहिए। टीएमसी ने उस पर जो आरोप लगाया है, उसके खिलाफ उसके पास सबूत है तो वह पेश करे। उसके इसके लिए समय चाहिए तो वह समय भी ले ले। लेकिन अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए उसे सबूत देना ही चाहिए। टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने दावा किया कि टीएमसी ने चुनाव आयोग पर जो भी आरोप लगाए हैं, उनके पास उसका पक्का सबूत है।

इसे भी पढ़ेंः

मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, जनवरी में बदलेंगे अवकाश के नियम

https://www.primenewsnetwork.in/state/madhya-pradesh-government-issued-a-notification/99208

Related to this topic: