राजस्थान में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 32 दरिंदों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म की हृदयविदारक घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की घोरडोंगरी इकाई ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया।
बैतूल {राजस्थान}: राजस्थान में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 32 दरिंदों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म की हृदयविदारक घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की घोरडोंगरी इकाई ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग को लेकर नगर में पुतला दहन किया।
नगर मंत्री अपूर्व जैन के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व एबीवीपी घोरडोंगरी इकाई के नगर मंत्री अपूर्व जैन ने किया। प्रदर्शन में सारणी इकाई से मानस सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मासूम को न्याय दिलाने और महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार और आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की गई।
'न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन'
इस दौरान सह मंत्री गौतम पटले, आयुष खंडेलवार, अमन सोनी, प्रतीक चौरे और राज अरसे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों को सख्त से सख्त सजा नहीं दी जाती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़े: चाँदपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 10 से अधिक मुकदमों वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार