प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शराब बेचते पकड़ाया आरोपी

सिंगरौली में अवैध शराब की बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

सिंगरौली में अवैध शराब की बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

Accused Arrested for Selling Illegal Liquor |

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। ​किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब का धंधा करने वाले एक व्यक्ति को सरई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान किराना दुकान से देशी व विदेशी शराब के साथ बीयर की बड़ी खेप जब्त की है। जब्त की गई कुल शराब की अनुमानित कीमत 26 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

​मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश

पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि पोखरीटोला निवासी ज्वाला प्रसाद साहू पिता समरूलाल साहू (उम्र 46 वर्ष) अपनी किराना दुकान से चोरी-छिपे अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए दुकान पर अचानक दबिश दी। तलाशी लेने पर दुकान के अंदर से 82 पाव देशी मदिरा, 101 पाव गोवा विस्की और 17 पाव लंदन प्राइड बीयर सहित कुल 51 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अवैध शराब की बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी

अवैध शराब की बिक्री करते पकड़े गए आरोपी ज्वाला प्रसाद का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने के लगभग आधा दर्जन (6) मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह अवैध शराब कहां से खरीदकर लाता था और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं।

​कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

एसपी शियाज केएम के निर्देश पर की गई इस सफलतापूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले, विजय तिवारी, अनुराग मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत साहू, शिवम पाटकर, शिवम गुर्जर, मधु दांगी और वर्षा पांडे मुख्य रूप से शामिल रहीं। 

यह भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर कट्टा लहराकर दबंगई दिखाना पड़ा भारी, दो किशोर हिरासत में

Related to this topic: