बिजनौर के किरतपुर में महिला ने हलाला के नाम पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। महिला ने हलाला के नाम पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पति सहित सास और देवर पर भी गंभीर आरोप लगाएं हैं। पुलिस ने आरोपी शहनवज को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस वार्ता कर वारदात का खुलासा किया है ।
महिला ने पति, सास और देवर पर लगाए मारपीट के आरोप
दरअसल आपको बता दें बिजनौर जनपद के किरतपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने 2 दिन पूर्व तहरीर देकर आरोप लगायी थी कि उसके साथ हलाल के नाम पर शाहनवाज ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है। पति मुजम्मिल सास देवर ने मारपीट कर तलाक देकर घर से निकालने का भी आरोप लगाया है।
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज, शाहनवाज गिरफ्तार
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था आज एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस वार्ता कर वारदात का खुलासा कर दिया है और हलाला के नाम पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। महिला ने बताया कि पहले उसे जबरन तलाक दिया गया था। उसके बाद हलाला के नाम पर शाहनवाज के घर पर छोड़ गया था जहां पर उसके साथ शाहनवाज ने हलाला के नाम पर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। महिला ने अपने पति स देवरा पर भी मारपीट व गाली गलौज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
हालांकि कीरतपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में तलाश जारी है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि ऐसी घटना की किसी को भी कोई जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। साफ तौर पर कहा है कि ऐसी वारदात को अंजाम देने वाले को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा फिलहाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: डूंगरपुर में 25 किलो से अधिक गांजे के पौधे जब्त, 62 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार