प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराकर खुद पहनता था आरोपी

महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराकर खुद पहनता था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोलार थाना पुलिस ने एक बेहद अजीब और चौंकाने वाले चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर उन्हें खुद पहनकर घूमता था।

महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराकर खुद पहनता था आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

accused used to steal and wear women's undergarments, police arrested |

भोपाल। कोलार थाना पुलिस ने एक बेहद अजीब और चौंकाने वाले चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर उन्हें खुद पहनकर घूमता था। मामला कोलार क्षेत्र की अमरनाथ कॉलोनी का है, जहां मंगलवार देर रात एक डेयरी संचालक के घर की बालकनी से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर लिए गए। 

घटनास्थल पर गिरे श्रमिक कार्ड से हुई आरोपी की पहचान

पीड़िताओं के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे बालकनी में संदिग्ध परछाईं दिखाई दी। आवाज लगाने पर आरोपी अंडरगारमेंट्स लेकर मौके से फरार हो गया। भागते समय आरोपी का श्रमिक कार्ड घटनास्थल पर गिर गया, जिस पर दीपेश नाम लिखा हुआ था। इसी अहम सुराग के आधार पर कोलार पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी के घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी अपने घर में सोता हुआ मिला और चौंकाने वाली बात यह रही कि उसने चोरी किए गए अंडरगारमेंट्स पहने हुए थे।

आरोपी मंदाकिनी कॉलोनी में भी कर चुका है चोरी

पुलिस की इस दबिश का वीडियो भी सामने आया है। पीड़िताओं ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी इससे पहले मंदाकिनी कॉलोनी के एक अन्य घर में भी इसी तरह की चोरी कर चुका है। वहां से चुराए गए अंडरगारमेंट्स भागते समय पीड़िता के घर में ही छूट गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने ऐसी घटनाओं को और किन-किन इलाकों में अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/a-6-month-old-infant-died-after-drinking-contaminated-water/103269

प्रदूषित पानी पीने से 6 माह के नवजात की मौत, 10 साल की मन्नतों के बाद हुआ था बेटा

Related to this topic: