प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

युवती को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने वाला आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर ले जाने और अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया।

शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने वाला आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

युवती को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी |

आजमगढ़: रौनापार थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप के जरिए रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर आजमगढ़ लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

30 जून को आरोपी के खिलाफ मामला किया था दर्ज

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को युवती की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रौनापार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्तगण युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया एवं व्हाट्सऐप के माध्यम से रिश्तेदारों को भेजने, गाली-गलौज करने तथा धमकी देने की बात सामने आई थी।

काफी समय से फरार था आरोपी

मामले में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 के तहत धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस और 67ए आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान आर्यन गिरी उर्फ विशाल गिरी का नाम सामने आया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) भी प्राप्त किया गया था।

अहमदाबाद से गिरफ्तार हुआ आरोपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विवेचक/निरीक्षक अपराध अशोक कुमार तिवारी ने आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन गुजरात के अहमदाबाद में मिलने पर पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सरसपुर इटवारा, थाना शहर कोटडा, अहमदाबाद स्थित किराए के मकान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और अहमदाबाद स्थित न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की गई। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को आजमगढ़ लेकर पहुंची, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

ये भी पढे़ं- अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमला, बुलंदशहर रैली की अनुमति न मिलने पर उठाए सवाल

Related to this topic: