प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई

मध्य प्रदेश में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, मिली बड़ी सफलता

MP News : भोपाल। अवैध हथियारों के खिलाफ राज्यव्यापी दस दिवसीय विशेष अभियान में मध्य प्रदेश पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है।

मध्य प्रदेश में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई मिली बड़ी सफलता

मध्य प्रदेश में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई |

MP News : भोपाल। अवैध हथियारों के खिलाफ राज्यव्यापी दस दिवसीय विशेष अभियान में मध्य प्रदेश पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। 2 से 12 दिसंबर के बीच बडवानी, सागर, इंदौर, शिवपुरी, छतरपुर और मुरैना जिलों में समन्वित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देशी पिस्तौल, कट्टे और अधिया सहित कुल 15 अवैध हथियार जब्त किए तथा 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान “जनसुरक्षा और अपराध की रोकथाम के प्रति पुलिस बल की दृढ़ प्रतिबद्धता” को दर्शाता है।

विशेष अभियान के तहत बडवानी में जुलवानिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीताराम सिकलीगर को गिरफ्तार किया और उसके पास से तीन देशी पिस्तौल बरामद कीं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह, सागर में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने विश्वसनीय सूचना पर एक वाहन को रोका और अवैध हथियार ले जा रहे एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान दो पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, दो चाकू और एक मारुति वैन जब्त की गई।

इंदौर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें अंतरराज्यीय कार्रवाई की गई। राऊ पुलिस ने हरियाणा और दिल्ली के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार देशी पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की गईं। यह इस अभियान की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक मानी जा रही है।

इसी तरह जिला-वार भी हथियारों की बरामदगी की गई। शिवपुरी के करैरा और गोवर्धन थाना मेंकरैरा पुलिस ने 315 बोर की देशी बंदूक और एक कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं गोवर्धन पुलिस ने एक अन्य संदिग्ध को पकड़ा, जिसके पास से 315 बोर का कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

छतरपुर में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। यहां के बड़ा मलहरा, सटई, गौरिहार में गश्ती कार्रवाई तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से देशी पिस्तौल, कट्टे और कारतूस बरामद हुए। इनमें उदयभान नामक आदतन अपराधी भी शामिल है, जो हत्या के प्रयास, डकैती और अवैध हथियार रखने सहित 17 मामलों में वांछित था।

उधर, मुरैना के अंबाह थाना इलाके में डिजिटल निगरानी पर आधारित कार्रवाई में पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 32 बोर की पिस्तौल, तीन मैगजीन और 18 जिंदा कारतूस जब्त किए गए। यह साइबर-इंटेलिजेंस की प्रभावी निगरानी का उदाहरण है। मध्य प्रदेश पुलिस ने दोहराया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे सतर्क हैं और खुफिया जानकारी पर आधारित कठोर कार्रवाई जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-in-assam-congress-is-promoting-anti-national-thinking/101985
 

Related to this topic: