भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिंदू होते हुए भी हिंदुओं की बजाय दूसरे धर्मों के लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
कोलकाता। भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिंदू होते हुए भी हिंदुओं की बजाय दूसरे धर्मों के लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि पश्चिम बंगाल में हिंदू पीड़ित हैं। यहं हिंदू समाज और साधू-संतों पर हमले किए जा रहे हैं। हिंदू समाज और साधु-संतों की रक्षा करना सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार और पुलिस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है।
सांप्रदायिक तनाव पैदा करवाने का आरोप
विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता शिभेंदु अधिकारी ने कहा कि मां दुर्गा के मंदिर तोड़े जा रहे हैं तो कहीं देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। विभिन्न इलाकों में सांप्रदायिक तनाव पैदा किए जा रहे हैं। सरकार और पुलिस चुप बैठी है। इसलिए वे मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं, काली, महादेव, जगन्नाथ से प्रार्थना कर रहे कि पश्चिम बंगाल में आए संकट से हिंदू समाज और साधु-संतों की रक्षा करें।
भाजप नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव में हार होने से डरी हुई हैं। इसलिए वे लगातार एसआईआर का विरोध कर रही है। भावनीपुर क्षेत्र में अवैध वोटरों का नाम कट जाने पर उनका डर और बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-tightens-grip-on-bengal-polls-boosts-security/150815
बंगाल चुनाव: आयोग सख्त, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश