प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शादी से इनकार के बाद युवती को धमकाने का आरोप

शादी से इनकार के बाद युवती को धमकाने का आरोप, AI तस्वीरों से ब्लैकमेल करने की कोशिश

बांदा में शादी की बातचीत टूटने के बाद एक युवती को कथित तौर पर धमकाने और बदनाम करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसकी AI से अश्लील तस्वीर बनाई हैं।

शादी से इनकार के बाद युवती को धमकाने का आरोप ai तस्वीरों से ब्लैकमेल करने की कोशिश

शादी से इनकार के बाद युवती को धमकाने का आरोप |

बांदा: बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में शादी की बातचीत टूटने के बाद एक युवती को कथित तौर पर AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर बदनाम करने और दूसरी जगह रिश्ता तय होने पर उसे तुड़वाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे रिश्ते तुड़वाने की शिकायत

पीड़िता के अनुसार,करीब एक साल पहले उसके परिजन चित्रकूट जिले के कर्वी स्थित कसहाई रोड निवासी राहुल यादव से उसकी शादी की बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि शादी में अधिक दहेज की मांग किए जाने पर परिजनों ने वहां शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद राहुल कथित तौर पर युवती को फोन कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। युवती का आरोप है कि परिजन जब भी दूसरी जगह उसका रिश्ता तय करने की कोशिश करते हैं, तो आरोपी गलत आरोप लगाकर शादी तुड़वाने की कोशिश करता है।

दो लोगों पर FIR दर्ज

इतना ही नहीं, AI के माध्यम से अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे बदनाम करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में कॉलेज जाते समय पीछा करने और तेजाब डालने की धमकी देने की बात भी कही गई है। पीड़िता के मुताबिक, इन धमकियों के चलते वह इतनी भयभीत हो गई कि उसका कॉलेज जाना और पढ़ाई करना बंद हो गया है। युवती के परिजनों ने राहुल के चाचा अनिल यादव पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। अतर्रा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि राहुल यादव और अनिल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। 

ये भी पढ़ें- नवरात्रि में जीभ काटकर माता को अर्पित करने वाली परंपरा की हो रही चर्चा
 

Related to this topic: