प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हेलीकॉप्टर विनिर्माण के लिए इटली की कंपनी से..

हेलीकॉप्टर विनिर्माण के लिए इटली की कंपनी से समझौता

दिल्ली। अदाणी समूह की अदाणी डिफेंस एण्ड एरोस्पेस और इटली की प्रमुख कंपनी लियोनार्डो ने मंगलवार को भारत में एक एकीकृत..

हेलीकॉप्टर विनिर्माण के लिए इटली की कंपनी से समझौता

हेलीकॉप्टर विनिर्माण के लिए इटली की कंपनी से समझौता |

दिल्ली। अदाणी समूह की अदाणी डिफेंस एण्ड एरोस्पेस और इटली की प्रमुख कंपनी लियोनार्डो ने मंगलवार को भारत में एक एकीकृत हेलीकॉप्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इसे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग का नया अध्याय माना जा रहा है। 

यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ प्रयासों को बढ़ावा देने और देश को अधिक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा। यह विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र सैन्य मांगों को पूरा करने और हेलीकॉप्टर उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और लियोनार्डो ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में इस साझेदारी के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यह साझेदारी भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को लक्षित करेगी, विशेष रूप से लियोनार्डो के उन्नत एडब्ल्यू169एम और एडब्ल्यू109 ट्रेकर हेलीकॉप्टरों के लिए ऐसा किया जाएगा। एक बयान में कहा गया कि यह सहयोग चरणबद्ध स्वदेशीकरण, मजबूत रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) क्षमताओं तथा व्यापक पायलट प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करेगा। भारत में हेलीकॉप्टर की उपलब्धता काफी कम है, जहां देश की जनसंख्या के हिसाब से 250 से भी कम हेलीकॉप्टर हैं। अनुमान है कि देश को अगले 10 वर्षों तक सालाना लगभग 100 हेलीकॉप्टरों की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nishikant-dubey-after-papers-were-thrown-at-the-speaker/131774

Related to this topic: