प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

12 दिन बाद भी नहीं मिला अहमद रजा

12 दिन बाद भी नहीं मिला 5 वर्षीय अहमद रजा, तलाश तेज करने की मांग को लेकर परिजन धरने पर बैठे

मध्यप्रदेश के मंदसौर में 12 दिन पहले लापता हुए पांच वर्षीय मासूम अहमद रजा की तलाश अब भी जारी है। पुलिस और प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

12 दिन बाद भी नहीं मिला 5 वर्षीय अहमद रजा तलाश तेज करने की मांग को लेकर परिजन धरने पर बैठे

12 Days On, Ahmed Raza Still Missing |

मंदसौर {मध्यप्रदेश }: मध्यप्रदेश के मंदसौर में 12 दिन पहले लापता हुए पांच वर्षीय मासूम अहमद रजा की तलाश अब भी जारी है। पुलिस और प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नाले से लेकर आसपास के इलाकों तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन जांच अभी तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।

तलाश में देरी से नाराज परिजन धरने पर बैठे

मासूम की तलाश में हो रही देरी से परेशान परिजनों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। अहमद रजा की जल्द तलाश और सकुशल वापसी की मांग को लेकर परिवार के लोग मंदसौर के गांधी चौराहे पर धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक विपिन जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों के साथ धरने में शामिल होकर पुलिस और प्रशासन से मासूम की तलाश में तेजी लाने की मांग की।

5 जुलाई से लापता है मासूम

दरअसल, 5 जुलाई को मंदसौर के खानपुरा स्थित नीलम शाह दरगाह मैदान में बारिश के दौरान खेलते-खेलते पांच वर्षीय अहमद रजा अचानक लापता हो गया था। इसके बाद से परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा हुआ है। बच्चे की तलाश के लिए पुलिस, जिला प्रशासन, नगर पालिका और स्थानीय लोगों की मदद से नाले सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की कई घंटों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।

पुलिस के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

गांधी चौराहे पर चल रहे धरने के दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों तथा विधायक को भरोसा दिलाया कि मासूम की तलाश के लिए विशेष टीमें लगातार काम कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़े: दोस्त के बर्थडे से लौट रहे दो युवकों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर

Related to this topic: