अहमदाबाद। एआई 171 विमान हादसे में पीड़ित परिवारों की ओर पैरवी कर रहे अमेरिका के प्रमुख वकील माइक एंड्रयू ने मुआवजा मिलने में देर..
अहमदाबाद। एआई 171 विमान हादसे में पीड़ित परिवारों की ओर पैरवी कर रहे अमेरिका के प्रमुख वकील माइक एंड्रयू ने मुआवजा मिलने में देर, प्रभावित परिवारों को पहुंचे मानसिक आघात और जांच के दौरान सामने आ रहे तकनीकी सवालों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। एंड्रयू ने एएनआई से बातचीत में कहा-दुर्घटना से प्रभावित 130 से ज्यादा परिवारों ने सामूहिक कानूनी कार्रवाई की है। इस मामले में लगातार जांच जारी है। पीड़ित परिवारों की स्थिति के बारे में एंड्रयू ने कहा कि उन्हें हर रोज अपने को ' नए सामान्य' स्थिति के अनुरूप अपने को समायोजित करना पड़ता है।
जहां तक वित्तीय नुकसान का सवाल है वह तो साफ दिखता है। भावनात्मक आघात और लंबे समय तक उसके प्रभाव की अनदेखी की जा रही है। ब्रिटेन का उदाहरण देते हुए एंड्रयू ने कहा कि एक परिवार ने रोजी रोटी चलाने वाला सदस्य खो दिया था। परिवार को वित्तीय संकट की वजह से जगह बदलनी पड़ी। परिवार के तीन बच्चों को परिवार का खर्च चलाने के लिए स्कूल छोड़ना पड़ा।
तकनीकी जांच के संदर्भ में उन्होंने कहा कि विधिक टीम ने बताया कि वह फ्लाइट डाटा, इलेक्ट्रिक प्रणाली और अन्य तकनीकी साक्ष्यों पर उड्डयन विशेषज्ञों की मदद से बारीक नजर रख रहे हैं। दुर्घटना के ठीक पहले अस्थिर बिजली की स्थिति से संभवत: इमरजेंसी पावर सप्लाई सक्रिय हो गई और रैम एयर टरबाइन के होने से माना जा रहा है कि गंभीर विद्युत या हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया।
यह भी पढ़े : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-speaks-in-parliament-on-the-150th-anniversary-of-vande-mataram/100373