प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली - एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ा

दिल्ली - एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ा, गाजियाबाद सर्वाधिक प्रदूषित शहर

Delhi - NCR : दिल्ली - एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीक्यूएम) ने ग्रेप प्रोटोकॉल पर सख्ती बढ़ा दी है।

दिल्ली - एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ा गाजियाबाद सर्वाधिक प्रदूषित शहर

दिल्ली - एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ा, गाजियाबाद सर्वाधिक प्रदूषित शहर |

Delhi - NCR : दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीक्यूएम) ने ग्रेप प्रोटोकॉल पर सख्ती बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के यूपी वाले क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए व्यापक कार्य योजना बनाई है। इसके तहत यूपी के एनसीआर क्षेत्र में डीजल ऑटो पर रोक लगा दी गई है। गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में डीजल ऑटो रिक्शा पर तत्काल पाबंदी लगा दी गई है, जबकि अगले साल 31 दिसंबर तक मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और शामली में चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा।

मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क की धूल को प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण मानते हुए यह एक्शन प्लान बनाया गया। यूपी के एनसीआर वाले जिलों में लोगों को प्रदूषण से राहत देने के लिए जिला प्रशासन व परिवहन विभाग की ओर में ऑटो रिक्शा पर पाबंदी लगाई जा रही है। गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के अलावा बागपत में डीजल ऑटो रिक्शा पर 31 दिसंबर तक पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय किया है।

शनिवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 434 दर्ज किया गया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद लगातार चौथे दिन शनिवार को देश का सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। शाम चार बजे एक्यूआई 434 दर्ज किया गया। हवा के जहरीले होने से लोगों को गले में खराश, खांसी, आंखों से पानी आने की शिकायत शुरू हो गई है। सांस के मरीजों की स्थिति अधिक खराब हो गयी है।

मालूम हो कि दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीक्यूएम) ने ग्रेप प्रोटोकॉल पर सख्ती बढ़ा दी है। इसके तहत अब एक्यूआई 401-450 के बीच पहुंचते ही ग्रेप के तीसरे चरण में ही चौथे चरण की पाबंदियां लागू हो जाएंगी। इसके तहत सभी डीजल ट्रकों और वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-said-that-people-join-rss-selflessly/98549

Related to this topic: