प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अखिलेश यादव ने युवाओं से किया संवाद

अखिलेश यादव का ऐलान: 2027 में समाजवादी सरकार बनी तो पक्की नौकरियों और पेपर लीक रोकने की मिलेगी गारंटी

अखिलेश यादव ने 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों की गारंटी, भर्ती कैलेंडर, पेपरलीक पर सख्ती और आउटसोर्सिंग खत्म करने का ऐलान किया।

अखिलेश यादव का ऐलान 2027 में समाजवादी सरकार बनी तो पक्की नौकरियों और पेपर लीक रोकने की मिलेगी गारंटी

Akhilesh Yadav interacts with youth |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि सन् 2027 में समाजवादी सरकार में सरकारी नौकरियों की गारंटी होगी। नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी। वार्षिक परीक्षा भर्ती का कलेण्डर बनेगा। पेपरलीक रोकने के लिए विशेष बल रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी। शिक्षकों के लिए अच्छे प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। आउट सोर्सिंग को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया जाएगा। पक्की नौकरियां दी जाएगी।

शिक्षा और रोजगार के बीच तालमेल की जरूरत

अखिलेश यादव कल डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क, गोमती नगर लखनऊ में ‘पीडीए संकल्प-शिक्षक-अभ्यर्थी संवाद, अखिलेश के साथ‘ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए छात्र-छात्राओं-अभिभावकों और अभ्यर्थियों के साथ संवाद कर रहे थे। यादव ने कहा कि बिना नौकरी और रोजगार के कोई भी अर्थव्यवस्था बढ़ नहीं सकती है। अभी शिक्षा और रोजगार के बीच कोई समन्वय नहीं है। परीक्षाओं के पेपर लीक नहीं होते हैं बल्कि कराये जाते है। समाजवादी सरकार में पेपरलीक पर कड़ाई से बंदिश रहेगी। विश्वविद्यालय एक विचारधारा के अड्डे बना दिए गए है। वहां गिरोह बन गए है। विश्वविद्यालयों में सुधार की जरूरत होगी।

लोहिया पार्क से लेकर एक्सप्रेस-वे तक विकास का जिक्र

यादव ने कार्यक्रम के आयोजकों का धन्यवाद करते हुए पहले तो याद दिलाया कि कार्यक्रम स्थल डॉ. राममनोहर लोहिया पार्क नेताजी मुलायम सिंह यादव ने बनवाया था। 5 हेक्टेयर में बने इस पार्क के निर्माण के दौर में एक भी पेड़ काटा नहीं गया। उन्हें स्थानांतरित किया गया। यहां लगी घड़ी आज भी सही समय बता रही है। अपनी सरकार के कार्यकाल में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की प्रशंसा सभी ने की है। यहां आखिरी छोर पर ही टोल टैक्स लगता है। जबकि भाजपा राज में बना गंगा एक्सप्रेस-वे में मछलियां तैरती है। गोरखपुर स्पेन नहीं बना वाराणसी को क्योटो नहीं बना पाए। राजधानी लखनऊ में एचसीएल और ट्रिपल आईटी हब बना। समाजवादी पार्टी की सरकार में दिए लैपटॉप अभी तक चल रहे है।

शिक्षा जगत के दिग्गजों और कोचिंग संचालकों का सम्मान

अखिलेश यादव ने इस अवसर पर केडी कैम्पस की संस्थापक नीतू सिंह, टीडब्लूए के संस्थापक अंकित चौधरी, एयर गुरुकुल के संस्थापक निर्भय कुमार तथा अभिनव मैथ्स के अभिनव शर्मा सहित अन्य कई कोचिंग संचालकों को भी सम्मानित किया, पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन भी मौजूद रहे। 13 साल पूर्व प्रारम्भ में नीतू सिंह ने अखिलेश यादव के विजन की प्रशंसा करते हुए लैपटॉप देने का जिक्र किया। उन्होंने रोजगार के अधिकार को सुनिश्चित करने पर बल दिया।

युवाओं के हक और बदलाव की नई बयार

अंकित चौधरी ने भर्ती में परिणाम और नियुक्ति तक समय सीमा तय करने पर बल दिया। आज लोग पाखंड और चमत्कार के बीच फंस गए हैं। उन्होंने छात्र समाधान पोर्टल का सुझाव दिया। उन्होंने वेटिंगलिस्ट बनाने को कहा कि निर्भय कुमार ने कहा कि युवाओं को हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने नैतिक विकास पर बल दिया। अभिनव शर्मा ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि युवा देश को बदल सकते हैं। आज पाखंड की सीमाएं खत्म हो चली हैं और सत्ता की भूख अभी भी पूरी नहीं हुई है। सभी वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की नई हवा बह रही है। लोगों की निगाहें अखिलेश यादव पर टिकी है। जनता का भरोसा उन पर है। उनके नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनने पर ही प्रदेश के युवाओं को रोटी-रोजगार और सम्मान तथा सामाजिक न्याय के राज की स्थापना का सपना पूरा होगा। वक्ताओं ने भाजपा राज में बढ़ते अपराध, शिक्षा की दुर्व्यवस्था की चर्चा की और मुख्यमंत्री के हर मोर्चे पर विफलता का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें: यूपी के गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद के बाद अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, SP की पूरी कार्यकारिणी भंग

Related to this topic: