Akhilesh Yadav on CM Yogi : सिवान में अखिलेश यादव ने कहा कि हमें बिहार को 'गप्पू' और 'चप्पू' से बचाना है. NDA बिहार को गिरवी रखना चाहता है और वे घबराए हुए हैं
'बिहार को 'गप्पू' और 'चप्पू' से बचाना है', सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार |
Akhilesh Yadav on CM Yogi : सिवान में अखिलेश यादव ने कहा कि हमें बिहार को 'गप्पू' और 'चप्पू' से बचाना है. NDA बिहार को गिरवी रखना चाहता है और वे घबराए हुए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर अखिलेश ने पलटवार किया है.
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी गप्पू का मामला है. उन्होंने भाजपा के वादों को गिनाया. भाजपा ने चांद पर जमीन देने, बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने और करोड़ों नौकरियां देने का वादा शामिल है. सपा प्रमुख ने कहा, वे लोग हैं, जिन्हें अमेरिका ने चोट पहुंचाई है. अमेरिका उन्हें डरा रहा है, इसलिए वे इस तरह की रणनीति का सहारा लेंगे ताकि चुनाव में उनकी विफलता पर बहस न हो.
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बड़े 'गप्पू' और उनके 'चप्पू' हैं और बिहार की जनता इस बार 'समरसता' चुनेगी. योगी आदित्यनाथ के बयान पर अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि जो लोग आईना देखकर आते हैं. उन्हें हर तरफ़ बंदर नज़र आते हैं. बंदर की टोली में बैठा दिये जाएं. तो अलग नजर भी नहीं आते हैं.
सीएम योगी का बयान
सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि आपने गांधी जी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा. इंडी गठबंधन के तीन बंदर आ गए. पप्पू, टप्पू और अप्पू के नाम पर यह गठबंधन तीन बंदर की जोड़ी है. पप्पू सच बोल नहीं सकता. टप्पू सच देख नहीं सकता. अप्पू सच सुन नहीं सकता. ये इंडी गठबंधन के तीन बंदरों की जोड़ी बिहार में खानदानी माफिया को अपना शागिर्द बनाकर सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहे हैं. आरजेडी की सरकार के समय बिहार के अंदर 70 से अधिक नरसंहार की घटनाएं हुई थीं.
उन्होंने कहा था कि ये जाति को जाति से लड़ाते थे. कट्टा-बंदूक लेकर बिहार की व्यवस्था को धूमिल करने का काम किया था. घुसपैठियों को संरक्षण देने वाले तत्वों को पनपने नहीं देना. एनडीए की विजय को बिहार की विजय से जोड़कर देखना होगा. बंटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं. एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे. घुसपैठियों को संरक्षण देने वाले तत्वों को पनपने नहीं देना है.
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/you-can-just-write-extremist-in-english-and-show-it-to-me-owaisi-said-on-tejashw/96438