प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अखिलेश यादव ने CM ममता बनर्जी से की मुलाकात

अखिलेश यादव ने CM ममता बनर्जी से की मुलाकात, कहा - दीदी भाजपा से कर रहीं मुकाबला

West bengal : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में नबन्ना स्टेट सेक्रेटेरिएट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की.

अखिलेश यादव ने cm ममता बनर्जी से की मुलाकात कहा - दीदी भाजपा से कर रहीं मुकाबला

अखिलेश यादव ने CM ममता बनर्जी से की मुलाकात, कहा - दीदी भाजपा से कर रहीं मुकाबला |

West bengal : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में नबन्ना स्टेट सेक्रेटेरिएट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की. अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे देश में अगर भाजपा से कोई मुकाबला कर रहा है तो यहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही हैं. ऐसे ही भाजपा से मुकाबला किया जा सकता है. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि SIR ये पश्चिम-बंगाल के लिए लेकर आए हैं. चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट करें. पहली बार देखने को मिल रहा है कि चुनाव आयोग SIR के बहाने NRC करके आम जनता को परेशान कर रहे हैं. उनका लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा वोट काट दें.

height=668

'ईडी भी दीदी से हार गई'

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल से इंसानियत और भाईचारे का मैसेज दिया गया था. वहां हिंसा की यह पॉलिटिक्स नहीं चलेगी. ईडी भी दीदी से हार गई है. बीजेपी पेन ड्राइव का दर्द नहीं भूल पाई. इसलिए मैं कह सकता हूं कि बीजेपी यहां भी हारेगी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/free-trade-deal-announced-between-india-and-european-union/130742

Related to this topic: