प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी में कफ सिरप का काला कारोबार

36 जिलों में 118 से अधिक FIR और यूपी में कफ सिरप का काला कारोबार : अखिलेश यादव

UP News : अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कोडिन मामले को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा.

36 जिलों में 118 से अधिक fir और यूपी में कफ सिरप का काला कारोबार  अखिलेश यादव

36 जिलों में 118 से अधिक FIR और यूपी में कफ सिरप का काला कारोबार : अखिलेश यादव |

UP News : अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कोडिन मामले को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा. सपा प्रमुख ने कहा कि जो घटनाक्रम चल रहा है. कोडिन को लेकर इसमें बहुत महत्वपूर्ण बात है, जो सरकार छिपा रही है. 36 जिलों में 118 से अधिक FIR और यूपी में कफ सिरप का काला कारोबार चल रहा था. 

उन्होंने कहा कि कई तस्वीरें दिखाई जा रही हैं तो अगर हम तस्वीरों को ही ठीक मान लें और मेरे साथ खड़ा होने वाला ही माफिया है तो मेरी तस्वीर तो मुख्यमंत्री के साथ भी है. मेरी तस्वीर डिप्टी सीएम के साथ भी है. मैं मजबूरी समझ सकता हूं.

'एसटीएफ के साथ-साथ जीटीएफ भी बना दीजिए'

अखिलेश यादव ने एक दिन पहले एक्स पर पोस्ट किया था. उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य का वीडियो भी पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था कि नशाखोरी की जांच के लिए सिरप टॉस्क फोर्स मतलब एसटीएफ के साथ-साथ जीटीएफ भी बना दीजिए. बाकी जनता समझदार है. भाजपाइयों के चेहरों पर हवाइयां क्यों उड़ी हुई हैं? कोडीन कफ सिरप की सच्चाई वे जानते हैं तभी खुद नहीं पी, इसीलिए बीच में किसी को खांसी भी आ गई. एसटीएफ अवैध और जहरीली कफ सिरप मामले की जांच कर रही और अवैध कारोबारियों से मिली हुई है. अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pdps-iltija-mufti-lodges-police-complaint-against-bihar-cm-nitish-kumar/101767

Related to this topic: