UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर...
'दिल्ली से पर्ची आ गई है क्या?...', यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बोले अखिलेश यादव |
UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली से पर्ची आ गई है क्या? सुना है यूपी में कैबिनेट का विस्तार हो रहा है या यूं कहें कि मुख्यमंत्री जी की शक्ति का ‘कटाव-झटाव’ हो रहा है.
अखिलेश यादव ने कहा कि जिनका मंत्रिमंडल है. उनसे भी तो कोई पूछ ले. हमारी माँग है कि यूपी के मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को आरक्षण दिया जाए. वैसे ये सवाल भी कुलबुला रहा है. अगल - बगल की जोड़ी का कुछ हला - भला होगा या फिर वो अगले - बगले ही झांकते रह जाएंगे या सिर्फ़ रील बनाते.
10 मई को यूपी कैबिनेट का विस्तार होगा. सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों के नामों पर मोहर लग चुकी है. आज सीएम योगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मिले.
इससे पहले अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का वीडियो किया था शेयर
अखिलेश यादव ने लिखा कि दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती! इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम ने उन्हें करारा जवाब दिया था. केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया था. उन्होंने लिखा था कि एक फिट और हिट जोड़ी से आपका घबराना निहायत ही जायज है. आपकी जानकारी के लिए यह अच्छा भी है क्योंकि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की जोड़ी आज जनता के भरोसे की पहचान बन चुकी है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/hc-stays-new-ro-aro-appointments-in-up/203105