प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गाजीपुर कांड पर बोले अखिलेश यादव..

'सरकार के इशारे पर...', गाजीपुर कांड पर बोले अखिलेश यादव

UP News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को गाजीपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के कथित उत्पीड़न का मुद्दा...

सरकार के इशारे पर गाजीपुर कांड पर बोले अखिलेश यादव

'सरकार के इशारे पर हुआ उत्पीड़न...', गाजीपुर कांड पर बोले अखिलेश यादव |

UP News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को गाजीपुर में पार्टी कार्यकर्ता कथित उत्पीड़न का मुद्दा उठाया. उनका आरोप है कि यह कार्रवाई सरकार के इशारे पर की गई है. अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया. 

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गाजीपुर में जो सपा कार्यकर्ता के साथ जो हुआ, वह सरकार के इशारे पर हुआ है और इसमें सरकारी अधिकारियों और भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका रही है. भाजपा नहीं चाहती कि उनकी पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के साथ खड़ी होकर उन्हें न्याय दिलायें.

यह है मामला

उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा और महिला सभा अध्यक्ष सीमा राजभर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलेगा. बता दें कि पुलिस ने गाजीपुर में 15 अप्रैल को 17 वर्षीय किशोरी का शव गंगा नदी से बरामद किया. परिजनों का आरोप है कि यौन उत्पीड़न और हत्या कर शव फेंका गया. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

सपा मीडिया सेल के ‘एक्स’ हैंडल पर अखिलेश ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें प्रसारित हो रही हैं. सरकार को इन्हें बनाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए. हम कुछ पोस्ट करते हैं तो तुरंत प्राथमिकी हो जाती है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831
 

Related to this topic: