प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रेमिका की शादी से नाराज युवक ने की हत्या

प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से था नाराज, गला दबाकर की हत्या, एनकाउंटर में हुआ अरेस्ट

एमएससी छात्रा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के करीब 20 दिन बाद पुलिस ने मामले में वांछित मुख्य आरोपी विवेक चौबे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से था नाराज गला दबाकर की हत्या एनकाउंटर में हुआ अरेस्ट

Girlfriend Marriage Set, Man Kills Her, Arrested in Encounter |

वाराणसी {उत्तर प्रदेश}: एमएससी छात्रा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के करीब 20 दिन बाद पुलिस ने मामले में वांछित मुख्य आरोपी विवेक चौबे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। राजातालाब पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल विवेक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस को मिली आरोपी के आने की सूचना

एडीसीपी निर्पेंद्र कुमार के मुताबिक, पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि श्रेया हत्याकांड का वांछित आरोपी विवेक चौबे जगतदेवपुर की ओर आने वाला है और वहां से फरार होने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई मुठभेड़

पुलिस को देखते ही विवेक भागने लगा। पीछा कर पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने कथित तौर पर अवैध असलहे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया।

शादी तय होने से नाराज था आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रेया की शादी कहीं और तय हो गई थी। वह इस रिश्ते का विरोध कर रहा था, लेकिन श्रेया उसके दबाव में नहीं आई। पुलिस के अनुसार, इसके बाद विवेक ने अपने साथी पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर श्रेया की हत्या की साजिश रची।

कमरे पर बुलाकर गला दबाने का आरोप

आरोप है कि दोनों ने श्रेया को अपने कमरे पर बुलाया और वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाथरूम में छोड़कर दोनों फरार हो गए। घटना के बाद से पुलिस विवेक की तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में विवेक के साथी पुनीत मिश्रा को इससे पहले ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मुख्य आरोपी विवेक चौबे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़: सत्य निकेतन भवन हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

Related to this topic: