प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिंगरौली में बेटे की मौत के बाद पत्नी की हत्या

सिंगरौली में सनसनीखेज हत्याकांड: बेटे की मौत के सदमे में सिरफिरे पति का खूनी तांडव, पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला अपराध का मामला सामने आया है।

सिंगरौली में सनसनीखेज हत्याकांड बेटे की मौत के सदमे में सिरफिरे पति का खूनी तांडव पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत

Singrauli: Man Kills Wife After Son Death |

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला अपराध का मामला सामने आया है। बीती रात छिरहट मोहल्ले में एक सिरफिरे पति ने मामूली कहासुनी के बाद हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हाथ में खून से सनी लाठी लहराते हुए पूरे मोहल्ले में तांडव मचाता रहा। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 6 घंटे के भीतर कातिल को धर दबोचा।

‘लड़के को लाओ’ चिल्लाते हुए किया हमला

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, लीला पनिका अपने बच्चों के साथ घर का दरवाजा बंद कर सोने जा रही थी। तभी उसका पति रामलाल पनिका (40) हाथ में लाठी लेकर आया और मुख्य दरवाजे पर अंधाधुंध वार करने लगा। वह सिरफिरे अंदाज में चिल्ला रहा था- "मेरे लड़के को मुझे लाकर दो!" जैसे ही लीलावती ने दरवाजा खोलकर दुखी मन से कहा कि "लड़के की तो मौत हो चुकी है, उसे कहाँ से लाऊँ?" इतना सुनते ही आरोपी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। उसने जान से मारने की नीयत से लीलावती के सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। सिर फटने से महिला मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी, लेकिन हैवान बने पति का दिल नहीं पसीजा और वह बेसुध पड़ी पत्नी पर लाठियाँ बरसाता रहा। अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया।

खौफ के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा

वारदात के बाद आरोपी के सिर पर खून सवार था। वह हाथ में लाठी लहराकर आसपास के लोगों को डरा रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सूझबूझ का परिचय दिया और घर में फँसी बुजुर्ग महिला व नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़: प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से था नाराज, गला दबाकर की हत्या, एनकाउंटर में हुआ अरेस्ट

Related to this topic: