प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राष्ट्रपति के संबोधन पर बोले अखिलेश यादव..

'गरीबों को कैसे काम मिलेगा?' राष्ट्रपति के संबोधन पर बोले अखिलेश यादव

बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति का अभिभाषण हुआ. इसी पर ही अब नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि..

गरीबों को कैसे काम मिलेगा राष्ट्रपति के संबोधन पर बोले अखिलेश यादव

राष्ट्रपति के संबोधन पर बोले अखिलेश यादव |

President Speech In Parliament : बजट सत्र की शुरुआत में बुधवार को राष्ट्रपति का अभिभाषण हुआ. इसी पर ही अब नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि VB G-RAM-G पर उनका सोचना साफ है. उत्तर प्रदेश पहले से ही बजट के लिए दिल्ली की तरफ देख रहा है और अगर आप बजट कम करके देखोगे तो उत्तर प्रदेश का काम कैसे चलेगा? या गरीबों को कैसे काम मिलेगा?

अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरा सवाल, जब ये लोग कह रहे हैं कि हम दुनिया भर में धान, फसलों में या दूध में कहां पहुंच गए हैं, लेकिन उन्होंने पहले दिन जो सपना दिखाया था कि किसान की आय दोगुनी होगी, क्या आज किसान की आय दो गुनी हुई? मेट्रो, जो बननी थी. वो नहीं बनाई जा रही, लेकिन पानी पर मेट्रो चलाई जा रही है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यदि मेट्रो नहीं बन पा रही है तो आगे बढ़ने का फायदा नहीं है.

राष्ट्रपति का अभिभाषण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार दलितों, पिछड़ों, आदिवासी समुदाय और सभी के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. सबका साथ सबका विकास का विजन हर नागरिक के जीवन पर सकारात्मक असर डाल रहा है. 2014 की शुरुआत में सामाजिक सुरक्षा योजनाएं सिर्फ 25 करोड़ नागरिकों तक पहुंची थीं. सरकार के प्रयासों से अब लगभग 95 करोड़ भारतीयों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल रहा है.

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार की नीतियों के तहत, सुरक्षाबलों ने माओवादी आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है. सालों तक देश के 126 जिलों में डर और अविश्वास का माहौल था.  माओवादी विचारधारा ने कई पीढ़ियों के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया था. इससे सबसे ज़्यादा नुकसान युवाओं, आदिवासियों और दलितों को हुआ. आज, माओवादी आतंकवाद की चुनौती सिर्फ़ 8 जिलों तक सीमित है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/murmu-address-when-she-mentioned-the-ramji-law/130880

Related to this topic: