प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना

'...बताएं कि कलयुग के कालनेमी कौन हैं?' अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता की. उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी पर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि..

बताएं कि कलयुग के कालनेमी कौन हैं अखिलेश यादव ने cm योगी पर साधा निशाना

'...बताएं कि कलयुग के कालनेमी कौन हैं?' अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना |

Akhilesh Yadav : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता की. इस दौरान उन्होंने SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर कई सवाल खड़े किए. इसके साथ अखिलेश यादव ने सीएम योगी के उस बयान पर हमला बोला, जिसमें उन्होंने कालनेमी की बात की थी, सपा अध्यक्ष ने कहा कि कालनेमी को याद करने वाले बताएं कि कलयुग के कालनेमी कौन हैं? कालनेमी काल बनकर आएगा. सीएम योगी ने कालनेमी वाला बयान दिया था. इसको अविमुक्तेश्वरानंद विवाद से जोड़कर देखा गया.

सपा अध्यक्ष ने EC पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि वोटर लिस्ट को ‘सेकुलर’ बनाने के नाम पर मजाक किया जा रहा है. भगवान दास के घर में मोहम्मद अफजल का नाम दर्ज है. 

'चुनाव आयोग हमारा सहयोग करे'

अखिलेश यादव ने कहा कि हमसे कहा गया था कि SIR के बाद मतदाता सूची में कोई कसर नहीं छूटेगी. हमने उपचुनाव में देखा था कि उपचुनाव में वोट लूटा गया था. 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कहा था कि CCTV फुटेज किसी भी राजनीतिक दल को नहीं दी जाएगी. SIR रिवीजन के माध्यम से भी कई किस्म की साजिश की जा रही है. हम सभी जानते हैं कि इन्होंने BLO की ट्रेनिंग कैसी कराई थी? कई BLO की जान चली गई. चुनाव आयोग क्या कर रहा है? एक ही नाम से दो-दो वोट बन रहे हैं. मेरी मांग है कि चुनाव आयोग हमारा सहयोग करे.

'लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी'

सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी है और समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना चाहिए. केंद्रीय चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट और राज्य चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में चार करोड़ वोटों का अंतर है. अब उन्हें बताना चाहिए कि कौन सी लिस्ट सही है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-attacks-congress-sp-and-bsp-up-was-made-a-sick-state/111123

Related to this topic: