प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव

नरसिंहपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सुरक्षित रखवाकर उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नरसिंहपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव पहचान में जुटी पुलिस

Unidentified Young Man’s Body Found on Railway Tracks in Narsinghpur, Police Begin Identification Efforts |

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । स्थानीय लोगों के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश की गई। लेकिन पहचान ना हो सकी जिसके बाद रेलवे द्वारा पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने आंगे की कार्यवाही शुरू की।

गेट नम्बर 293 ओर 292 के बीच मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

जानकारी अनुसार बताया गया है कि गेट नम्बर 293 ओर 292 के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव अप और डाउन दोनो लाइनो के बीच पड़ा हुआ रेलवे के कर्मचारी एवं वहा से गुजर रहे लोगों के द्वारा देखा जिसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को मिली और उनके द्वारा गोटेगांव पुलिस को मृतक के संबंध में जानकारी देकर बताया गया।

मृतक पहचान की स्थिति मे नहीं

पुलिस घटना स्थल पहुंची जहा पर देखा गया कि मृतक कि स्थिति पहचानने कि स्थिति में नही है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के कपड़ो कि तलाशी ली लेकिन मृतक के पास ऐसा कोई भी सामान नही मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। वही पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को अस्पताल के मर्चुरी वार्ड में शव को सुरक्षित रखवाया। जहा शिनाख्त होने के बाद आंगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः ओणम 10 दिनों तक क्यों मनाया जाता है? जानिए महाबली की धरती पर वापसी और हर दिन का महत्व

Related to this topic: