बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर अंचल कार्यालय के एक कर्मचारी पर दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र में अंचल कार्यालय के एक कर्मी पर दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर पैसे की मांग को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है।
दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप
बताया गया है कि विभूतिपुर अंचल कार्यालय के वायरल वीडियो में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चखब्बी वार्ड संख्या 13 की निवासी हीरा देवी दाखिल-खारिज के काम से अंचल कार्यालय पहुंची थीं। इसी दौरान अंचल कार्यालय के एक कर्मी सुधीर कुमार महतो पर अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कार्यालय के बाहर कथित तौर पर रिश्वत के रूप में पैसों की रकम को लेकर बातचीत होने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि पत्रकार पंकज बाबा नहीं करते है।
वायरल वीडियो पर SDO ने दिए जांच के आदेश
वहीं इस विडियो को वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पूजा कुमारी ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, इस संबंध में SDO पूजा कुमारी ने बताया है कि वायरल विडियो की जांच पड़ताल कराई जा रही हैं। पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
ये भी पढ़ें- 'जंगलीवुड' का ट्रेलर रिलीज, बॉलीवुड के अंधेरे सच और नेपोटिज्म की दिखेगी झलक