प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

युवती से दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

युवती से दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, चार पर केस

भोपाल। छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटीशियन की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी...

युवती से दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप चार पर केस

युवती से दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, चार पर केस |

भोपाल। छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटीशियन की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और बाद में धमकाकर धर्म बदलने का दबाव बनाया।

तीन गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अमरीन, उसकी बहन आफरीन और उनके सहयोगी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य महिला आरोपी की तलाश जारी है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों द्वारा पीड़िता को जबरन आपत्तिजनक माहौल में ले जाया जाता था।

जमा किये जा रहे डिजिटल साक्ष्य

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल परीक्षण, डिजिटल साक्ष्य और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

न करें अपुष्ट जानकारी साझा

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में किसी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक अपुष्ट जानकारी साझा न करें।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

 

Related to this topic: